April 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से प्राप्त की मानद उपाधि

देहरादून। चमोली जिले के थराली ब्लॉक के दूरस्थ गांव सगवाड़ा निवासी त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से उच्च शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार ”मानद उपाधि (डॉक्टरेट) सिविल इंजीनियरिंग के साथ पर्यावरण से स्पेशलाइजेशन की उपाधि प्राप्त की।
त्रिभुवन सिंह बिष्ट के पिता मेजर बचन सिंह बिष्ट, भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत हैं तथा वर्तमान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने हेतु बी. जे. सिक्योरिटी एंड हाउसकीपिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रहे हैं तथा माता जानकी बिष्ट एक कुशल ग्रहणी है। उनकी तीन बहने हैं सबसे बड़ी बहन डॉक्टर हिमांशी बिष्ट डंगवाल, जो कि भूगोल विषय में” मानद उपाधि (डॉक्टरेट) प्राप्त है तथा वर्तमान में नोएडा में निवासरत हैं, दूसरी बहन मंजू बिष्ट रावत, डठ। है वर्तमान में सऊदी अरबिया में पति के साथ है तथा तीसरी बहन रेखा बिष्ट कुठारी, डठ। है जो कि वर्तमान में देहरादून में अपने पिता के बिजनेस को संभाल रही है। त्रिभुवन सिंह बिष्ट के माता-पिता का कहना है कि त्रिभुवन बचपन से ही पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था और पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार था। त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने अपनी इस उपलब्धि के लिए खुद की मेहनत अपने माता-पिता, परिवार, अध्यापकों, ईस्ट मित्रों के साथ-साथ पित्रों एवं कुल देवी देवताओं को जिम्मेदार माना और सभी का दिल से धन्यवाद अदा किया।