गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास एक घंटे उपवास पर बैठे। इसके बाद उन्होंने गैरसेंण नगर में बाइक पर बैठकर जुलूस निकाला। उनका कहना है कि वह उपवास के बाद टार्च से गैरसैंण की ग्रीष्मकालीन राजधानी को खोजने का काम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मानसून सत्र के पहले दिन गैरसैंण में उपवास पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

More Stories
राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिलाः सीएम
दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़े श्रद्धालु