रुद्रपुर। विधवानी मार्केट में स्थित नागपाल इंटर प्राईजेज में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने चार मंजिला दुकान के सभी फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग और सिडकुल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक चार मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। आग दुकान के बेसमेंट में पहुंचने की भी आशंका है।फिलहाल टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को दूसरे मकानों की छत पर जाना पड़ा। मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जमा है। ये दुकान सतीश नागपाल निवासी सिविल लाइन्स की है। इसमें इलेक्ट्रिक संबंधी समान बेचा और सप्लाई किया जाता था। आग से भारी नुकसान होने की संभावना है।
चार मंजिला दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

More Stories
सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, विशेषज्ञों ने रोकथाम, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर
प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया लेखक गाँव का भ्रमण, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत से हुए प्रभावित
स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत, दूसरा गंभीर