देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गुरु नानक देव जी ने ‘इक ओंकार सत नाम’ के मंत्र के माध्यम से समस्त मानवता के लिए एकता, भाईचारे, और सेवा का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी हमें समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्शों पर चलने से हमें जीवन के मूल तत्वों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। गुरु नानक देव जी का संदेश न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि मानवता के कल्याण और वैश्विक भाईचारे की स्थापना का भी आधार है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पवित्र पर्व पर हम सभी गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें, जिससे समाज में प्रेम और सद्भावना का वातावरण बने।
News Portal

More Stories
मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति