देहरादून। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एवं आमजन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानी। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में राजेश कुमार ’राजू भैया’ से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल जाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories
सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, विशेषज्ञों ने रोकथाम, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर
प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया लेखक गाँव का भ्रमण, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत से हुए प्रभावित
स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत, दूसरा गंभीर