October 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दून पुलिस ने दबोचा 10 हजार का इनामी चोर, आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमें हैं दर्ज

देहरादून। चोरी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी चोर को पुलिस ने गौतमबुद्वनगर, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। चोरी के मामलें में पुलिस आरोपी के चार साथियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी चोर पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। सोनू रस्तोगी पुत्र राकेश रस्तोगी निवासी दोनाली रानीपोखरी की ज्वैलर्स की दुकान से का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर से सोने चांदी की ज्वैलरी व नगदी चोरी होने का मुकदमा थाना रानीपोखरी में दर्ज कराया गया था।
पुलिस टीम ने बड़कोट तिराहा रानीपोखरी के पास से रात्रि में चौकिंग के दौरान 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा 2 चोर पुलिस को देखकर मौके से भाग गये थे, जिनमें से एक को दिनांक 5 सितम्बर.2024 तथा अन्य फरार चल रहे 5000 रुपए के ईनामी चोर को 25 सितम्बर 24 को गिरफ्तार किया था।  घटना की गंभीरता के दृष्टिगत फरार चल रहे इनामी चोर की शीघ्र गिरफ्तारी के एसएसपी ने थाना रानीपोखरी व एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीमों ने घटनास्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो व मुखबिर तंत्र के माध्यम से घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा तो फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी आरोपी बिहारी उर्फ गिदडा उर्फ गंगा सिंह पुत्र नन्दलाल उर्फ घासी निवासी रमपुरा थाना पसगामा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को सन्तोष नगर जिला गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शातिर प्रवृति का व्यक्ति है, जो बार-बार अपना नाम व हुलिया बदलकर अन्य नामो से पहचान छिपाकर कार्य करता है तथा बाद में वहां पर घटना को अंजाम देता है। शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व चोरी व गृहभेदन आदि अपराधो के दर्जनो अभियोग पंजीकृत है।