देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को नए वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व विधायक खजान दास ने भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके उपरान्त राज्यपाल से प्रदेश के वरिष्ट अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित राजभवन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भेंट कर नव वर्ष की बधाइयाँ दी। राज्यपाल ने भी सभी को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी दीपम सेठ, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारीगण मौजूद रहे।
सीएम धामी ने राज्यपाल से भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी

More Stories
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल