देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सचिवालय देहरादून में भी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की उपस्थिति में भी सभी अधिकारियों ने 02 मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए पूर्वाह्न 11ः00 बजे सभी जनपदों में भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

More Stories
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की न्याय यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन