July 4, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हिमस्खलन की चपेट में आए 57 मजदूरों में से 32 को सुरक्षित निकाला गया  

देहरादून। चमोली में माणा के पास हिमस्थलन की चपेट में आए 57 मजदूरों में से 32 को सुरक्षित निकाल दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जनपद में बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शाम 5ः00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, शेष 25 लोगों को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।