October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गोल्डन कार्ड लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे कर्मचारी, सरकार बेसुधः मोर्चा  

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के गोल्डन कार्ड धारक कर्मचारी/अधिकारी अपना इलाज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, लेकिन सत्ता के नशे में चूर सरकार को इन कर्मचारियों की पीड़ा दिखाई/सुनाई नहीं देती द्यअधिकांश अस्पताल इन कार्डों पर इलाज करने से मना कर रहे हैं, क्योंकि सरकार अब तक इन अस्पतालों को  भुगतान नही कर पायी। हर मोर्चे पर विफल सरकार को सिर्फ माफियाओं के हक-हकूकों की चिंता हैै। मोर्चा शीघ्र ही कर्मचारियों  के हितों को लेकर आंदोलन करेगा। पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद रहे।