October 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने निर्माणाधीन आढ़त बाजार को लेकर ली समीक्षा बैठक  

देहरादून। उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण बंशीधर तिवारी द्वारा निर्माणाधीन आढ़त बाजार की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उपाध्यक्ष श्री तिवारी को कार्य प्रगति की जानकारी दी। एमडीडीए उपाध्यक्ष द्वारा कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।
उपाध्यक्ष श्री तिवारी को अवगत कराया गया कि आढ़त बाजार कार्य में 60 प्रतिशत प्लॉटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष द्वारा 1 माह में अवशेष प्लॉटिंग, एस0टी0पी0 ,पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाय। हुडको से लिये जाने वाले लोन स्वीकृत कराये जाने की कार्यवाही को यथा शीघ्र पूर्ण कर ली जाये। सभी भू-खण्डों हेतु कन्ट्रोल डिजाइन तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये जिससे आढ़त बाजार की दुकानों में एक रूपता का समावेश हो सकें। बाजार निर्माण का कार्य पूर्ण करते हुये आवंटन से पूर्व लाभार्थियों के साथ एक संयुक्त रूप से  बैठक की जाये। कार्य को पूर्ण करते हुये लाभार्थियों को आवंटन की कार्यवाही माह अगस्त तक  किये जाने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियन्ता एस0सी0एस0 राणा, लेखपाल नजीर अहमद, वास्तुविद प्रशान्त नौटियाल, निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।