October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

युवा अब डिजिटल उत्तराखंड के सपनों को कर रहे साकार

देहरादून। उत्तराखंड में स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम के अंतर्गत देहरादून के आईटी पार्क में निर्मित विंडस्ट्रीम टीवी एप्लिकेशन का लांच आज देहरादून के प्रेस क्लब में किया गया। विंडस्ट्रीम के संस्थापक विशाल कौशिक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम धामी सरकार के डिजिटल उत्तराखंड के सपनों को साकार कर रहे हैं। विंडस्ट्रीम टीवी उत्तराखंड के युवाओं द्वारा निर्मित एक एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से हम उत्तराखंड के संस्कृतियों एवं परंपराओं को डिजिटल फॉर्म में देख-सुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के टेक्निकल एक्सपर्ट युवाओं द्वारा निर्मित यह आईपीटीवी प्लेटफॉर्म उत्तराखंड के मनोरंजन, स्पोर्ट्स, मूवीज़ एवं डिजिटल क्रिएटर्स को एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रहा हैं जिससे उत्तराखंड के स्थानीय कंटेंट को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर एक्सेस किया जा सके। आज विंडस्ट्रीम अपना आईपीटीवी प्लेटफार्म लॉन्च किया है जो उत्तराखंड का पहला आईपीटीवी प्लेटफॉर्म हैं और उत्तराखंड में ही बना है , यह विंडस्ट्रीम अब उत्तराखंड से ही सम्पूर्ण भारतवर्ष और इंटरनेशनल मार्केट में ट्राइल होना आज से शुरू हो गया है।