October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर ने सीएम से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने विजया किशोर रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह  भेंटकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी उपस्थित थी।