देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों देहरादून, विकासनगर में की जा रही प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही की गयी। सतीश अग्रवाल द्वारा छरबा सहसपुर में लगभग 50 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
एकजोत व अन्य द्वारा कैनाल रोड पहाडी गली चौक विकासनगर में लगभग 04 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि0 सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सेहराब मलिक द्वारा बुड्डी चौक सिमला बाईपास रोड में किये जा रहे अवैध व्यवसायिक भवन पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में सहायक अभि0 विजय सिंह रावत, अवर अभि0 जितेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर राकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे।
News Portal

More Stories
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया
लेखक गाँव में स्थापित हुई एसटीईएम प्रयोगशाला, छात्रों में विज्ञान के प्रति बढ़ेगी जिज्ञासा
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक