April 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरावाला क्षेत्र में एक राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की उपस्थिति में वार्ड नंबर 85 स्थित आशीर्वाद एंक्लेव में वरिष्ठ भाजपाई एवं पूर्व ग्राम प्रधान नवीन छेत्री संग दर्जनों युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-शामिल सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में स्वागत किया गया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों ए.के. बहुगुणा, जी.पी. ममगाई, आयुष भट्ट, शोभा भट्ट, उर्मिला भट्ट, पविता पंवार, रीता रमोला, संतोषी रावत, अंजू बिष्ट, अनीता डोभाल, अनुराधा गुसाईं, अखिलेश भट्ट, शिवशरण थलवाल, दिनेश बगियाल आदि शामिल हैं। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ, महिला अपराधों में वृद्धि, बेरोजगारी की गंभीर समस्या, युवाओं की उपेक्षा, स्थानीय विकास में ठहराव के चलते कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस अवसर पर कहा, “यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो जनहित में कार्य कर सकती है।” प्रदेश महिला कांगेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा “महिलाओं की भागीदारी और सम्मान कांग्रेस की प्राथमिकता है। आज का यह आयोजन महिला शक्ति के जागरण का प्रतीक है।”