June 10, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

थर्ड स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन

अंडर इलेवन , अंडर फोर्टीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगरा में होगी आयोजित : पंकज भारद्वाज

उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन द्वारा देहरादून में स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में 30 और 31 को थर्ड स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड राज्य के प्रमुख खेल, एकेडमी और डिस्ट्रिक्ट ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चित्रांजलि नेगी ने किया। मुख्य रेफरी की भूमिका आर्यन भारद्वाज, अभिमन्यु प्रताप सिंह नेगी, वशिष्ट खत्री, शिवम भारद्वाज, सभी एनआईएस कोचेस ने निभाई। पुरस्कार वितरण ; विजय चंदेल,  पूजा भारद्वाज, श्रीमती रीना धीमान, श्री गौरव सिसोदिया, व शंकर धीमान द्वारा किया गया। उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष,  पंकज भारद्वाज ने बताया कि आने वाली अंडर इलेवन राष्ट्रीय प्रतियोगिता, अंडर फोर्टीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता, जो कि आगरा, यूपी में आयोजित होगी, व उसके पश्चात जम्मू में आयोजित अंडर सेवेंटीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता और सीनियर राष्ट्रीय बेंगलोर में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए इसी स्टेट द्वारा सिलेक्शन किया जा रहा है। और इसके पश्चात एक कैंप लगाया जाएगा, जिसमें सभी खिलाड़ियों को फिटनेस व गेम की बारीकियां अंतरराष्ट्रीय coaches द्वारा कराई जाएंगी।

तीसरी उत्तराखंड रोल बॉल राज्य चैम्पियनशिप 2025 के परिणाम।

अंडर 11 लड़के
शकुन स्पोर्ट्स प्रथम🏅
गुरुकुल वर्ल्ड द्वितीय🥈
दून इंटरनेशनल रिवरसाइड तृतीय🥉

अंडर 11 लड़कियां
शकुन स्पोर्ट्स प्रथम🏅
गुरुकुल वर्ल्ड द्वितीय🥈
दून वर्ल्ड स्कूल अकादमी तृतीय🥉

अंडर 14 लड़के
ग्रीनवुड हिल्स स्कूल प्रथम🏅
वेलहम बॉयज़ द्वितीय🥈
दून इंटरनेशनल रिवरसाइड तृतीय🥉

अंडर 14 लड़कियां
दून क्लब प्रथम🏅
मसूरी क्लब द्वितीय🥈

अंडर 17 लड़के
जीडी गोयनका प्रथम🏅
वेलहम बॉयज़ द्वितीय🥈
दून इंटरनेशनल रिवरसाइड तृतीय🥉

अंडर 17 लड़कियां
हरिद्वार क्लब प्रथम🏅
टिहरी क्लब दूसरा🥈

लड़कों के वर्ग में शीर्ष स्कोर आइडियल कॉन्वेंट स्कूल, देहरादून के आदर्श बिष्ट रहे।
लड़कियों के वर्ग में शीर्ष स्कोर शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल की कीर्ति बंगवाल रहीं।