हरिद्वार। टै्रक्टर चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र कुछ घंटो में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुराया गया टै्रक्टर भी बरामद हुआ है। आरोपी बीएक पास है जो विघुत विभाग में ठेकेदारी का काम किया करता था।
जानकारी के अनुसार बीते रोज राकेश पाल पुत्र भरत सिंह निवासी बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आकर तहरीर दी गई कि उसका ट्रैक्टर जो भागीरथी होटल रोड, बेलवाला के पास खड़ा किया गया था, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गयी। टै्रक्टर चोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बीती शाम चुराये गये टै्रक्टर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम सन्नी कुमार पुत्र बिजेन्द्र कुमार निवासी हड़ौली, थाना भौरा कलाँ, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया। बताया कि लालच के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया गया था।
News Portal

More Stories
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति