देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुमोदन के बाद लंबे समय से लंबित अनारवालादृमालसी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए रुपये 03 करोड़ 19 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला पंचायत चंद्रोटी के अंतर्गत लगभग 04 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया की अनारवाला मालसी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ विद्युत पोल को स्थानांतरित किया गया था और अन्य कार्य भी किए गए, इसके कारण सड़क निर्माण का कार्य लंबित था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए मार्ग पुनर्निर्माण के लिए 3 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हैं। मंत्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए पैच निर्माण का कार्य भी लगातार जारी है।
अनारवाला मालसी मोटर मार्ग के लिए स्वीकृत हुए 3 करोड़, कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

More Stories
चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान
दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा