हरक सिंह रावत और
प्रीतम सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
आज देर शाम कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लम्बे समय से प्रतीक्षित उत्तराखंड कांग्रेस, जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है , प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और चुनाव प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष हरक सिंह रावत को बनाया गया है और श्री करण माहारा को कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। साथ ही जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। महर्षि ने बताया की श्री मनोज यादव को प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है।


More Stories
हिमालय दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
राज्यपाल से लोक भवन में विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट