News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

ओमान में ‘द थाउजेंड अल्ट्रा ट्रेल रन’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कलम सिंह बिष्ट

थराली। ओमान के हिमाम क्षेत्र में आयोजित हो रही प्रतिष्ठित द थाउजेंड अल्ट्रा ट्रेल रन में भारत का प्रतिनिधित्व चमोली जिले के पर्वतारोही और अल्ट्रा ट्रेल धावक कलम सिंह बिष्ट करेंगे। 120 किमी लंबी यह रेगिस्तानदृपर्वतीय अंतरराष्ट्रीय रेस दुनिया की सबसे कठिन ट्रेल दौड़ों में गिनी जाती है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मन्दोली गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता, पर्वतारोही, प्रसिद्ध वेग अल्ट्रा ट्रेल रेसर और पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट 11 दिसंबर से शुरू होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओमान रवाना हो चुके हैं। ओमान से उन्होंने बताया कि इस रेस में दुनिया के 68 देशों के 4500 चुनिंदा धावक हिस्सा ले रहे हैं और भारत की ओर से वे अकेले प्रतिभागी होंगे।
रेस का 120 किलोमीटर लंबा मार्ग ऊबड़दृखाबड़ पर्वतीय भूभाग, पत्थरीली पगडंडियों, तीखी चढ़ाइयों और रेगिस्तानी गर्मी से भरा है, जो इसे अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनाता है। कलम सिंह इससे पहले भी कई अल्ट्रा रनों में शानदार प्रदर्शन कर अनेक खिताब जीत चुके हैं। कठोर पहाड़ी प्रशिक्षण, अनुशासित जीवनशैली और पूर्णतः पौध-आधारित शाकाहारी आहार ने उन्हें लंबी दूरी की दौड़ों के लिए विशेष रूप से सक्षम बनाया है। देशदृविदेश के कठिन ट्रेल रनों को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने अल्ट्रा ट्रेल रनिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चमोली जिले के छोटे से गांव मन्दोली के धावक का अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना न केवल जिले, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। ओमान में होने वाली इस चुनौतीपूर्ण रेस में उनका चयन राज्य के खेल प्रेमियों और युवा धावकों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
कलम सिंह के अंतरराष्ट्रीय चयन पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट, सवाड़ वार्ड के बलवीर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, सवाड़ शहीद सैनिक मेले के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक शेर सिंह दानू स्मृति मेले के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है। सभी ने आशा जताई है कि वे इस अंतरराष्ट्रीय दौड़ में सफलता प्राप्त कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

अस्पतालों के सात सौ उपनल कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार

Anup Dhoundiyal

नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाएः मुख्यमंत्री  

Anup Dhoundiyal

यूपीईएस की टीम ने जीता 7वां शहीद मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल मैच

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment