रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में जनपद के भीतर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ सहित विभिन्न बाजारों में की गई छापेमारी के दौरान प्रशासन ने कुल 25 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। छापेमारी के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे केवल व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलेंडरों का ही प्रयोग करें।
“नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि में छापेमारी
रुद्रप्रयाग। पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार शाह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि बाजार में औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने व्यावसायिक कार्यों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 12 सिलेंडरों को मौके से जब्त किया। टीम में कैलाश पुरी, दिनेश सिंह रमोला, राजेंद्र सिंह पुजारा के साथ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोहली और एवीडीओ अगस्त्यमुनि भी शामिल रहे।
ऊखीमठ और जिला मुख्यालय के समीप कार्रवाई
रुद्रप्रयाग। वहीं, दूसरी ओर जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्रों जैसे खांखरा, नरकोटा, रैंतोली और ऊखीमठ बाजार में भी पूर्ति विभाग की टीम ने दबिश दी। पूर्ति निरीक्षक पीबी सती और सीएम बरमोला के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इस टीम में वीरेंद्र सिंह नेगी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
आपदा के समय अग्निशमन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत