रुड़की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह,आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला और मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति को उजागर करने का दावा किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक तकनीकी बहानों,समितियों और लंबी बहसों के जरिए महिला आरक्षण को टालने का काम किया।उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतों में आरक्षण देना कांग्रेस के लिए आसान था,क्योंकि वहां उसका राजनीतिक आधार प्रभावित नहीं होता था,लेकिन संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने से वह बचती रही।उन्होंने कहा कि आज जब विपक्ष का जनाधार कमजोर हो रहा है,तो वह इस ऐतिहासिक कदम का विरोध कर रहा है।राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि विपक्ष अपनी संभावित हार देखकर समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी धर्म आधारित आरक्षण की मांग उठाकर महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है,साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी जैसे दल अपने राज्यों में महिलाओं की आवाज दबाने के बावजूद संसद में लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।डीएमके और उसके सहयोगियों पर उत्तर-दक्षिण विभाजन का झूठा नैरेटिव फैलाने का भी आरोप लगाया।उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन से किसी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा,बल्कि संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन परिसीमन से जुड़ा है,जिसका उद्देश्य जनसंख्या के अनुपात में संतुलित और समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि विपक्ष तकनीकी मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर जनता को भ्रमित कर रहा है,जबकि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और सच्चाई समझती हैं।समाजसेविका ममता पंगती ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से उपजी विपक्ष की कुंठा है।प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में देश की महिलाएं अपने मताधिकार की ताकत से महिला-विरोधी मानसिकता रखने वाले दलों को जवाब देंगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रिया प्रवेश, सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी,सचिन झबरेडी, तेजपाल मौर्य, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अंकित गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, सावित्री मंगला, मंडल अध्यक्षबृज मोहन सैनी, सचिन गुज्जर,ममता चहल, नवनीत शर्मा, प्रदीप पाल, कविता रावत, आरती बोखंडी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भाजपा का नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस व विपक्ष पर किया तीखा प्रहार

More Stories
स्थानांतरण पर सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई
दैनिक श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को वेतन भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपा
मंत्री जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को 50 लाख की बीमा राशि का चैक प्रदान किया