देहरादून। जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत 21 अप्रैल को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने श्रीमती जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार

More Stories
राम विरोधी कांग्रेस को हनुमान अंश की सफलता हजम नहीं हो रहीः भट्ट
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्तः स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आईआईटी रुड़की ने विकसित किया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करने में सहायक