ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऑफलाइन पंजीकरण पांच हजार के पार चला गया है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। उसके अनुरूप पंजीकरण के लिए मोबाइल टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बार चारधाम यात्रा 19 अपैल से शुरू हुई थी। पिछले साल के मुकाबले धामों के कपाट करीब 10 दिन पहले खुले थे।ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू कर दिया गया था। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हुआ।
ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या शुरू में कम थी। मई के शुरू में ही ऑफलाइन पंजीकरण कराअब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। 15 से 20 जून के बीच ही सबसे अधिक यात्री आते हैं। आन-द-स्पाट पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या ऋषिकेश में ही पांच हजार के पार है।अब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। 15 से 20 जून के बीच ही सबसे अधिक यात्री आते हैं।
चारधाम यात्रा में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून महायोजना-2041ः सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी
अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेयः रेखा आर्या