May 13, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

नत्थनपुर की जनता ने विकास कार्यों के लिए जताया आभार, डोईवाला विधायक का किया अभिनंदन

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 94 (नत्थनपुर-1) और वार्ड संख्या 95 (नत्थनपुर-2) की जनता ने क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से उत्साहित होकर आज विधायक कार्यालय पर भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और नई विकास योजनाओं के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।जनता के अपार स्नेह और समर्थन का स्वागत करते हुए विधायक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त करते हुए कहा, ष्मेरा मुख्य लक्ष्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास है। मैं हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी जाएगी।ष्इस अवसर पर वार्ड 94 के पार्षद मेहरबान सिंह भंडारी एवं वार्ड 95 के पार्षद रवि गुसाईं ने भी अपने-अपने वार्डों में किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।