देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। वार्ता के दौरान श्री भट्ट ने अपने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।
पत्रकार हेम भट्ट ने अपने प्रकरण से संबंधित बिंदुओं से सीएम को अवगत कराया

More Stories
मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश