July 16, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मंत्री मदन कौशिक की आयुष विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णयों के अनुपालन एवं क्रियान्वयन के स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल तथा गुरूकुल हरिद्वार में दवाईयों के वितरण को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
आयुष मंत्री ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ आगामी प्रस्तावित बैठक के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों एवं कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों को ससमय पूर्ण कर लिया जाए।
मंत्री ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए अधिकारी उचित कार्यप्रणाली अपनाएं। मंत्री ने विश्वविद्यालयों में टैक्निशियन, लाईब्रेरियन तथा अन्य रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरने हेतु अधियाचन भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सचिव रंजना राजगुरू, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे तथा आयुष विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।