June 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नत्थनपुर में किया गया पौधारोपण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 95, नत्थनपुर (उन्नति विहार) में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी आह्वान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न औषधीय व छायादार पौधे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं और एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद रवि गुसाईं, नवीन पोखरियाल, राजकुमार सेमवाल, विपिन खंडूरी, ठाकुर सिंह नेगी, दीप्पल नेगी, सरिता रावत, सुशीला रावत, रेखा जोशी और दिव्या मैठाणी सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।