देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत का सबसे अच्छा ड्रग कंट्रोलर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड थ्क्। लगातार सक्रियता के साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा में विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है।
इसके साथ ही औषधि प्रशासन के क्षेत्र में भी दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, अवैध एवं नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा मेडिकल स्टोर और दवा निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ताजबर सिंह जग्गी की कार्यशैली में सख्ती के साथ बेहतर समन्वय और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली देखने को मिली है। उनके नेतृत्व में विभाग ने प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियानों को भी प्राथमिकता दी है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ और गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध हो सकें। राष्ट्रीय स्तर पर भारत का सबसे अच्छा ड्रग कंट्रोलर का मिला यह सम्मान उत्तराखण्ड थ्क्। की निरंतर मेहनत और बेहतर कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ताजबर सिंह जग्गी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उत्तराखण्ड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

More Stories
फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को मंत्री जोशी ने किया सम्मानित
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं एनबीएफ ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति