देहरादून। उत्तराखंड की मातृशक्ति ने देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी का उत्तराखंड की जनता और मातृशक्ति ने उत्तराखंड आने पर विरोध किया। सीएमआई चैक से रेसकोर्स बढ़ते हुए मातृशक्ति के विरोध प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने आराघर चैक में रोका। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ भावना डोभाल, महामंत्री हिमानी वैष्णवी, राज्य मंत्री विनोद उनियाल एवं मधु भट्ट, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची मातृशक्ति उपस्थित रही।
नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम का विरोध करने वाले राहुल गांधी के दून आगमन पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टे के खेल का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार
दिवंगत कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से मिले राहुल गांधी, दुख की घड़ी में बंधाया ढांढस