July 17, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण किये जाने हेतु 5.00 करोड की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में 2.00 करोड, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मोत्यूराज में माँ कडॉई मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 25.00 लाख तथा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर के नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा पृथक-पृथक कार्यों के क्रियान्वयनध्पूर्ति हेतु 92.63 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।