देहरादून। मौसम विभाग ने एक अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार एक अगस्त तक लगातार बारिश होगी। लगातार तीन दिन तक बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने को भी कहा गया है। बारिश के लिहाज से मंगलवार 28 जुलाई भी बहुत संवेदनशील है। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। राज्य के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार 29 जुलाई को भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। इन जिलों में येलो अलर्ट रहेगा.गुरुवार 30 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिमौसम विभाग ने 31 जुलाई और एक अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
इसके अलावा एक अगस्त को पूरे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बाकी जिलों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गयी है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान
14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित