देहरादून। उत्तराखंड की रिक्त होने जा रही राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्य ने विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मंत्रिमंडल के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में भाजपा विधायक मौजूद रहे। राज्यसभा की इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के किया नामांकन दाखिल

More Stories
कैबिनेट में लाया जायेगा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय वृद्धि का प्रस्तावः डाॅ. धन सिंह रावत
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन