श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। सेना के एक अधिकारी ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के वनीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं और अभियान जारी है।

More Stories
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी