April 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी राज्यों सहित ठिठुर रहा उत्तराखंड

देहरादून: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे चला जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मैदानी भू-भाग में ठंड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पंतनगर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में दिन के समय धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

वहीं, मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 3.8 और नई टिहरी का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 28 दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दून में आंशिक रूप से बादल

दून में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 व सात डिग्री रहने की संभावना है। मंगलवार को दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.8 व एक डिग्री अधिक 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया गया था।