Uncategorized

विंटरलाइन कार्निवल में बच्चों ने दिखाया हुनर, गढ़वाली झुमैलो में झूमे पर्यटक

मसूरी: मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा विंटरलाइन कार्निवल में बुधवार को रोलर स्केटिंग रोड रेस और रिंक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

गढ़वाल टेरेस से मालरोड पर रोलर स्केटिंग रोड रेस का आयोजन किया गया। जिसमें 14 से 16 वर्ष बालक वर्ग में साहिल टम्टा ने स्वर्ण व जतिन ने रजत और बालिका वर्ग में लक्षिता ने स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग में रोड रेस में अमन चौहान ने स्वर्ण, तरूण सोनकर ने रजत व देवेंद्र ने कांस्य पदक जीता।

12 से 14 वर्ष की बालक वर्ग में लक्ष्य ने स्वर्ण, युवराज गुलाटी ने रजत व नमन मल्ल ने कांस्य पदक जीता। वहीं, बालिका वर्ग में अदिति ने स्वर्ण, विदुषी खंडूड़ी ने रजत व शीतल ने कांस्य पदक जीता। 4 से 6 वर्ष बालक वर्ग में कार्तिक धीमान ने स्वर्ण, देवांश खन्ना ने रजत व नीलाक्ष ने कांस्य पदक जीता।

जबकि बालिका वर्ग में अदा जेहरा ने स्वर्ण व मयुक्तिने रजत पदक जीता। 6 से 8 वर्ष के  बालक वर्ग में रेहान अली ने स्वर्ण, सूरज बीसी ने रजत व अर्नव ने कांस्य पदक जीता। वहीं, बालिका वर्ग में  अपूर्वा ने स्वर्ण, वान्या ने रजत व नंदिनी ने कांस्य पदक जीता।

10 से 12 वर्ष बालक वर्ग में अभ्युदय ने स्वर्ण, जायम अली ने रजत व सूर्यांश ने कांस्य और बालिका वर्ग में निधि ने स्वर्ण, वंशिता ने रजत व जिया ने कांस्य पदक जीता। 8 से 10 वर्ष बालक वर्ग में अक्ष ने स्वर्ण, आर्यन भार्गव ने रजत व आर्यन विश्वकर्मा ने कांस्य और बालिका वर्ग में कश्वि ने स्वर्ण व रूपाक्षी ने रजत पदक जीता।

क्वाड रिंक में भी दिखाया हुनर

क्वाड रिंक रेस में 4 से 6 वर्ष के बालक वर्ग में कार्तिक धीमान ने स्वर्ण, देवांश खन्ना ने रजत व नीलाक्ष सिन्हा ने कांस्य और बालिका वर्ग में अदा जेहरा ने स्वर्ण, मयुक्तिने रजत पदक जीता। 6 से 8 वर्ष बालक वर्ग में ए कुकरेती ने स्वर्ण, रेहान अली ने रजत व सूरज बीसी ने कांस्य और बालिका वर्ग में अपूर्वा सिंह ने स्वर्ण, वान्या खंडूड़ी ने रजत व मोनाल कंडारी ने कांस्य पदक जीता। बालिकाओं की इनलाइन स्पर्द्धा में नंदिनी कश्यप ने स्वर्ण पदक जीता।

8 से 10 वर्ष बालक वर्ग में आर्यन भार्गव ने स्वर्ण, पर्व प्रकाश ने रजत व आरूष अग्रवाल ने कांस्य और बालिका वर्ग में कश्वि श्रीवास्तव ने स्वर्ण, रिदिमा सोनकर ने रजत व रूपाक्षी ने कांस्य और बालक इनलाइनर में अक्ष पयाल ने स्वर्ण व आर्यन श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। 10 से 12 वर्ष बालक वर्ग में अभ्युदय उनियाल ने स्वर्ण, अथर्व सोनकर ने रजत व जायम अली ने कांस्य और बालिका वर्ग में निधि वर्मा ने स्वर्ण, वंशिता राणा ने रजत व मान्या सिंघल ने कांस्य पदक जीता।

बालक वर्ग की इनलाइनर में सूर्यांश भंडारी ने स्वर्ण जीता। 12 से 14 वर्ष बालक वर्ग में लक्ष्य बहुगुणा ने स्वर्ण, अंश गोयल ने रजत व नमन मल्ल ने कांस्य और बालिका वर्ग में अदिति विश्वकर्मा ने स्वर्ण, विदुषी खंडूड़ी ने रजत व शीतल बिजल्वान ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग की इनलाइनर में युवराज गुलाटी ने स्वर्ण पदक जीता।

गढ़वाली झुमैलो में झूमे पर्यटक

मसूरी विंटरलाइन कार्निवल के तीसरे दिन आयोजित हुए गढ़वाली झुमैलो कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटको को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। झुमैलो ग्रुप मसूरी की महिलाओं ने गढ़वाली झुमैलो गीत और नृत्य की ऐसी समां बांधी कि झूलाघर व शहीद स्थल के समीप मालरोड पर लोग नाचने लग गये। दोपहर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक जौनपुरी, जौनसारी व गढ़वाली गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। झुमैलो नृत्य में प्रमिला नेगी, लीला कंडारी, कमला बुटोला, सुमन नेगी, वृंदा गुसाईं, प्रीति, आंचल, अक्षता, सुष्मिता, भूमिका, जान्हवी, पुष्पा पडियार, शैलजा रावत, राध्या रावत आदि महिलाएं शामिल रही। जबकि कार्यक्रम का संचालन विजय बिंदवाल ने किया।

Related posts

पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकारः मदन कौशिक

Anup Dhoundiyal

Pin Up Anos 80

Anup Dhoundiyal

उत्तराखंड में हो सकती है बिजली दरों में वृद्धि

News Admin

Leave a Comment