रुद्रपुर: चोरों ने 17 हजार की नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।
पुलिस के मुताबिक दूधियानगर निवासी लाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सदस्य घर में सोए हुए थे। देर रात घर में चोर घुस आए और हजारों का सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी खुली हुई थी। इस पर उसने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। लाल सिंह ने बताया कि चोर घर से 17 हजार की नकदी के अलावा चांदी के जेवरात समेत हजारों का अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

More Stories
सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान
विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया