हल्द्वानी : वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की बैठक में बहुउद्देशीय अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे के मामले में भाजपा व कांग्रेस की सरकारों को कठघरे में खड़ा करने के साथ ही जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर स्थान चयन की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि आइएसबीटी ऐसे स्थान पर बने, जिससे जाम से मुक्ति मिले और लोग आसानी से उस स्थान तक पहुंच सकें। बैठक में तय किया गया कि सरकारी व निजी स्कूलों में जाकर नवीं से 12वीं तक के बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने कहा कि उनका संगठन वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए संघर्ष के अलावा सामाजिक क्रियाकलापों में भी हिस्सा लेगा। इस दौरान नवीन चंद्र जोशी, गणेश दत्त लोहुमी, सुरेश चंद्र पांडे, देवीश्री उपाध्याय, बीबी जोशी, दयाल सिंह, रमेश चंद्र भट्ट, मिलरेट सिंह, शंकर दत्त तिवारी, गोपाल दत्त जोशी, बीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा जनता की सुविधा के अनुसार बनाने की मांग

More Stories
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी