November 12, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अपर सचिव करेंगे संगम मामले की जांच

संगम ट्रस्ट नामक संस्था कीआड़ में पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्रा द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता एवं सरकार विरोधी व वर्ग विद्वेष के प्रति भावनाएं भड़काने की शिकायत पर अपर सचिव कार्मिक बी एस मनराल को जांच सौपी गई है । ज्ञातव्य है कि इस आशय की लिखित शिकायत पिछले दिनों आर टी आइ समाचार के सम्पादक सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा प्रमुख सचिव सुश्री राधा रतूड़ी जी से की गई थी|