रायवाला, देहरादून : ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत हो गयी है। घटना सुबह पांच बजे हरिद्वार देहरादून रेल ट्रैक पर कांसरो के नजदीक हुई।
राजाजी पार्क अधिकारियों के मुताबिक सुबह के वक्त हाथियों का झुंड रेल ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रही नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में शिशु हाथी आ गया। हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि रेल सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। गाड़ी को मामूली रूप से कुछ देर के लिए रोका गया। अन्य ट्रेन भी सावधानी के साथ रवाना की गई। वह अधिकारी मौके पर पंहुचे हुए है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड भी ट्रैक के नजदीक काफी देर तक मौजूद रहा।

More Stories
सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान
विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया