देहरादून। ग्लूकोमा के कारण अंधता से बचाव के लिये विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अन्तर्गत 11 मार्च को दून मेडिकल काॅलेज द्वारा ग्लूकोमा वाॅक का आयोजन किया जा रहा है।
नेत्र चिकित्सकों का मानना है कि यदि प्रारम्भिक स्टेज पर ही ग्लूकोमा की पहचान कर ली जाये तो उचित उपचार से अंधता से बचाव हो सकता है। दून मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन द्वारा जागरूकता का संदेश देने के लिये दून मेडिकल काॅलेज से भण्डारी बाग सहारनपुर रोड तक फिर वापस दून मेडिकल काॅलेज तक का ग्लूकोमा वाॅक का आयोजन किया जा रहा है। दून मेडिकल काॅलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा0 सुशील ओझा ने इस पुनीत कार्यक्रम में सभी से भाग लेने की अपेक्षा की है।
News Portal

More Stories
विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
वित्तीय प्रबंधन में दक्षता में राज्यों को प्रोत्साहन” के लिए 350 करोड़ स्वीकृत