June 15, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

निलम्बन हाईकोर्ट द्वारा स्थगित

देहरादून:- पेयजल निगम के अधिशाषी अभियन्ता इमरान अहमद को निलंबित किए जाने के शासन के आदेश को उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

पेयजल सचिव अरविंद सिंह हयांकी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई की अगली तिथि दिनांक 11 अप्रैल तक स्थगन आदेश दिया गया है जिस क्रम में सुनवाई की तिथि तक निलंबन आदेश को स्थगित किया जाता है।