September 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सूचीबद्धता समिति की प्रस्तावित बैठक निरस्त

देहरादून। प्रिन्ट मीडिया विज्ञापन सूचीबद्धता संचालन समिति की आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक निरस्त कर दी गई है। अपर निदेशक डा0 अनिल चन्दोला के हस्ताक्षर से जारी पत्रांक 113 दिनांक 09 अप्रैल 2018 के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। कई माह की प्रतीक्षा के बाद इस बैठक को यूं अनायास निरस्त किया जाना विभाग का मनमाना कदम माना जा रहा है।