देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है।
स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व.बहुगुणा जी का व्यक्तित्व असाधारण था उन्हें देश व दुनिया ने कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता के रूप में जाना। वे जमीन से जुडे नेता थे। राजनैतिक संकीर्णता से परे थे। हिमालय टूट सकता है किन्तु झुक नही सकता यह उनका नारा था।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व.बहुगुणा जी का पहाड़ो के विकास के लिये एक सपना था, एक चिन्तन था। अपनी संस्कृति व सभ्यता से भी उन्हें बड़ा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। उन्होंने प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। उन्होंने केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे।

More Stories
बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड परः मंत्री मदन कौशिक
सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में बारिश की स्थिति की समीक्षा की
मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स