देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा राज्य के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में अगले 48 घंटे में तेज आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
उक्त चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी एस ए मुरुगेशन ने जनपद में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त शासकीय/ गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में 8 मई 2018 को अवकाश घोषित किया है। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
News Portal

More Stories
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में 7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण
हरिपुर में गूंजी संस्कृत की स्वर लहरियां, विद्यार्थियों ने प्रतिभा से मोहा मन
स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः मुख्यमंत्री