देहरादून। शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना एक बार फिर देहरादून वासियों के हितार्थ आन्दोलन के राह पर है। इस बार युवा सेना ने राशन माफिया के खिलाफ हल्ला बोल दिया।
युवा सेना के जिलाध्यक्ष सचिन दीक्षित, महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहिल के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि राशन डीलर कार्ड धारकों को समुचित राशन नहीं दे रहे हैं, मांगने वालों को डराया धमकाया जा रहा है, पीले कार्डों पर राशन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा गैस कम्पनियां भी उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में आनाकानी कर अवैध रिफलिंग में जुटी हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रंजीत सक्सेना, आकाश थापा, संजय शर्मा सहित कई दर्जन युवा सेना कार्यकर्ता शामिल थे। ज्ञापन में एक सप्ताह में कार्यवाही न करने पर राशन की कालाबाजारी करने वालों का मुंह काला करने की चेतावनी दी गई है।
दूनवासियों के सम्मान में युवा सेना फिर मैदान में, काला बाजारियों के खिलाफ मोर्चा

More Stories
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की