June 19, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पेश की मिसाल, पहले वेतन में एक लाख अनाथालय को

नई दिल्ली/देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से नई दिल्ली में शुक्रवार को राज्यसभा सासंद श्री अनिल बलूनी ने भेंट की। श्री बलूनी ने अपने पहले राज्यसभा सांसद के वेतन से 01 लाख रूपये का चैक देहरादून स्थित राजकीय अनाथालय के लिये मुख्यमंत्री को प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने इस कार्य के लिये श्री बलूनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस तरह की पहल के लिये आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसहारा एवं अनाथ बच्चें भी समाज का एक अंग है। उनकी देख-रेख करना भी समाज की एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए।
राज्यसभा सांसद श्री बलूनी ने कहा कि उनके द्वारा शपथ ग्रहण के बाद यह घोषणा की गई थी कि बतौर राज्यसभा सांसद का पहला वेतन वह देहरादून स्थित राजकीय अनाथालय के बच्चों के कल्याण हेतु देंगे। श्री बलूनी ने कहा कि वह भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे।