August 10, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मार्ग दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को श्री पूर्णागिरी(टनकपुर) के बिचई क्षेत्र में हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के लिये जिलाधिकारी चम्पावत को निर्देश दिये हैं।

आपातकालीन परिचालन केन्द्र देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में 11 लोगों  की मृत्यु हुई है। 07 लोग गंभीर रूप से घायल हुये हैं और 13 लोग घायल हुये। गंभीर रूप से घायलों का इलाज संयुक्त चिकित्सालय खटीमा में चल रहा है और शेष घायल लोगों का इलाज संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है।