रामनगर, नैनीताल : अभिनेत्री सनी लियोनी ने शुक्रवार को स्पिलिट्सविला सीजन-11 के लिए दाबका नदी के आसपास विभिन्न शॉट्स दिए। इन दिनों अभिनेत्री लियोनी छोई स्थित द बनियन रिट्रीट रिसॉर्ट में पहुंची है।
स्पिलिट्सविला सीजन 11 की शूटिंग में करीब 20 प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में लियोनी अभिनेत्री और रणविजय सिंह होस्ट की भूमिका में है। शुक्रवार को दाबका नदी में शूटिंग के लिए सेट लगाए गए थे। दो घंटे तक चली शूटिंग के दौरान स्थानीय लोग भी अभिनेत्री से मिलने पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने किसी को भी सनी से मिलने नहीं दिया।

More Stories
राम मंदिर आंदोलन प्रणेता स्व. सिंहल को जन्मशताब्दी पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
अमर बलिदानी नेफा हीरो बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर को बनाया जाएगा संग्रहालयः बलूनी
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरितः सीएम