बनबसा, चंपावत : रात को खेल मैदान में अजगर दिखने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ साहसी युवकों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
कैनाल शारदा इंटर कालेज के समीप खेल मैदान में गत रात्रि कुछ लोग टहल रहे थे। इस दौरान लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। इसमें वे सफल हुए और उसे पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

More Stories
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट
मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए
हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम